MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 509 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 18 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 509 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं सात संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 509 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक बीजापुर के 49 हैं।इसमें रायपुर के 27, बस्तर के 37,कोरिया के 36,सरगुजा के 23,रायगढ़ के 27,सूरजपुर के 23, जशपुर के 14,बलौदा बाजार के 24,जांजगीर के 30,सुकमा के 27 तथा दंतेवाड़ा के 18 मरीज शामिल है।इस दौरान हुई सात मौते के साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13368 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 1122 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10062 हो गई है।

Related Articles

Back to top button