MainSlideदेश-विदेश

जम्मू-कश्मीर में दो अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए

(फाइल फोटो)

जम्मू 27 नवम्बर।जम्मू-कश्मीर में कुलगाम और पुलवामा ज़िलों में आज तड़के सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गये। इसमें सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।

जम्‍मू के पुलिस महानिरीक्षक एस पी पाणि ने बताया है कि ऑपरेशन खत्‍म हो चुका है।कुलगाम में, त्राल में जिसमें टोटल तीन आतंकवादी जो हैं मारे गए हैं। दो आतंकवादी जो कुलगाम में मारे गए हैं उनका वाबस्‍ता लश्‍करे ए तैयबा के साथ था और इस एंकाउंटर में एक जवान की शहादत रही है।

उन्होने बताया कि त्राल में जो ऑपरेशन है वो खत्‍म हो गया है, उसमें एक मिलिटेंट मारा गया है। उसका आइडैन्‍टिटी और अदर डिटेल अभी हम वैरीफाई कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button