MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने की पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह से सौजन्य मुलाकात

रायपुर/नई दिल्ली 23 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात कर उऩ्हे छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में लिए गए फैसलों और कार्यों की जानकारी दी।

श्री बघेल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान डा.सिंह से मुलाकात की।डा.सिंह को मंदी से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे छत्तीसगढ़ सुपोषण अभियान की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के बुनकरों द्वारा प्राकृतिक रंगो से बनी कोसे की साड़ी ओर कुर्ता भेंट किया।

श्री बघेल ने डा.सिंह को रायपुर में आगामी दिनों में होने वाली इंडियन इकोनॉमिक कांग्रेस की बैठक के लिए आमंत्रित भी किया।

Related Articles

Back to top button