MainSlideब्रेकिंग न्यूजराजनीति

प्रियंका ने मांगा भूस्‍खलन से प्रभावित वायनाड के लिए विशेष पैकेज

नई दिल्ली 14 दिसम्बर।वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार से अनुरोध किया है कि केरल में भूस्‍खलन से प्रभावित वायनाड के लिए विशेष पैकेज घोषित किया जाए।

  सुश्री गांधी ने आज संसद के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि सरकार को इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।उन्‍होंने कहा कि भूस्‍खलन के कारण दो हजार करोड़ रुपये मूल्‍य की संपति नष्‍ट हो गई और सरकार को निर्धारित नियमों के अनुसार सहायता राशि जारी करनी चाहिए।

  उन्होने कहा कि वायनाड के लोगों को पैकेज की आवश्‍यकता है। केरल के कांग्रेस सांसदों ने विशेष पैकेज की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

Related Articles

Back to top button