MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गये

नारायणपुर 12 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गये।

   पुलिस के अनुसार इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की एक संयुक्त टीम नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में तलाशी अभियान पर थी। उसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आज सुबह यह मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें सात नक्सली मारे गये।

  सुरक्षा बलों ने मारे गए माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में गोलीबारी और तलाशी अभियान अब भी जारी है।

Related Articles

Back to top button