MainSlideदेश-विदेश

बुलंदशहर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

बुलंदशहर 13 दिसम्बर।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मुख्‍य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बुलंदशहर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी योगेश राज सहित सभी भगोड़े आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

इससे पहले पुलिस इस मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू फौजी को गिरफ्तार कर चुकी है।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विशेष जांच दल-एसआईटी इस मामले की पड़ताल कर रहा है।

Related Articles

Back to top button