MainSlideछत्तीसगढ़

बघेल कल रहेंगे जांजगीर-चांपा, बालोद और दुर्ग जिलों के दौरे पर

रायपुर 29 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 30 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा, बालोद और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई से दोपहर में हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर जांजगीर-चांपा जिले के जैतखाम केरा रोड पहुंचेंगे और वहां गुरू घासीदास जयंती समारोह तथा सर्व सतनामी समाज एवं अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।श्री बघेल इसके बाद  बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही पहुंचकर वहां गुरूघासी दास जयंती समारोह में शामिल होंगे।

श्री बघेल अपरान्ह पाटन पहुंचेंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में शामिल होंगे।इसके बाद ग्राम चंगोरी पहुंचकर मनवा कुर्मी समाज के अधिवेशन में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button