MainSlideखेल जगत

कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी कल करेंगे अपनी चुनौती पेश

तोक्यो 02 अगस्त।ओलंपिक में कल कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। पुरूष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत का सामना बेल्जियम से होगा।

महिलाओं की भालाफेंक स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में अनु रानी और पुरुषों के शॉट पुट के क्वालीफिकेशन में तेजेंदरपाल सिंह एक्शन में होंगे।

कुश्ती के 62 किलोग्राम भार वर्ग में महिला पहलवान सोनम मलिक का मुकाबला मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखुव से होगा।

पदक तालिका में चीन पहले, अमरीका दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है। भारत एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 62वें स्थान पर है।

 

Related Articles

Back to top button