MainSlideछत्तीसगढ़

खेल मंत्री पटेल ने भारतीय हॉकी टीम एवं दहिया को पदक जीतने पर दी बधाई

रायपुर, 05 अगस्त।छत्तीसगढ़ के खेल उमेश पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने एवं पहलवान रवि दहिया को रजत पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री पटेल ने कहा कि टीम इंडिया ने मजबूत इरादे से खेलते हुए एक लंबे अरसे बाद पदक अपने नाम कर इतिहास रचा है। यह हम सभी देशवासियों के लिए एक अभूतपूर्व क्षण है।भारतीय हॉकी टीम ने 41 वर्षों के बाद ओलंपिक में पदक अपने नाम किया है। टीम ने आज ऐतिहासिक खेल का प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 से हरा दिया।

उन्होने ओलंपिक में कुश्ती के 57 किलो वर्ग में भारतीय पहलवान रवि दहिया को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होने कहा कि रवि दहिया ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।

 

 

Related Articles

Back to top button