MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर 20 जून।मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

स्थानीय मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान राज्य में अऩेक स्थानों पर हल्की से मध्यम मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।राज्य में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा हुई।कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की गई।इस दौरान रायपुर संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा जबकि शेष संभागों में सामान्य  दर्ज किया गया।

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 07 सेमी सिमगा(बलौदा बाजार)में दर्ज की गई जबकि वाड्रफनगर,करतला एवं कवर्धा में 05 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई।शेष स्थानों पर एक से 04 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button