MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर 30 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, शोभा यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेस के नेतागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button