होम छत्तीसगढ़ अकबर ने की पहलगाम के मृतकों को शहीद का दर्जा दिए जाने...

अकबर ने की पहलगाम के मृतकों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग

0

रायपुर 24 अप्रैल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने कड़ी निंदा करते हुए मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

   श्री साय ने आज यहां जारी शोक संदेश में आतंकी हमले में प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। साथ ही मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

   उन्होने कहा कि आतंकवादियों की कायराना हरकत से देशवासियों में गुस्सा है। जम्मू कश्मीर में फंसे नागरिक देश के अलग अलग हिस्सों में अपने घर लौटने के लिए परेशान हैं क्योंकि विमानन कंपनियों ने किराए में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर दी है। सरकार इन परेशान लोगों को उनके घर भिजवाने के लिए तत्काल व्यवस्था कराए।