MainSlideछत्तीसगढ़

राहुल के साथ बघेल.महन्त एवं सिंहदेव ने की लम्बी बैठक

रायपुर/नई दिल्ली 14 सितम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ के तीन वरिष्ठ नेताओं से आज नई दिल्ली पर लम्बा विचार विमर्श किया।

श्री गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल,कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव और  चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत की दो घंटे तक छत्तीसगढ़ के राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया पार्टी की छत्तीसगढ़ के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भुनेश्वर कलीता छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉक्टर चंदन यादव और डॉक्टर अरुण उरांव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अश्विन कोटवार भी इस चर्चा में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button