MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित अब केवल पांच मरीज

रायपुर 12 मई।छत्तीसगढ़ में एक संक्रमित मरीज को ठीक होने के बाद आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) रायपुर से डिस्चार्ज किए जाने के बाद कोरोना संक्रमित केवल पांच मरीज ही अस्पताल में शेष रह गए है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एम्स से एक मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।इस समय कुल पांच संक्रमित मरीजो का उपचार एम्स में चल रहा है।इनकी भी स्थिति डाक्टरों ने स्थिर बताई है।राज्य में आज तक कुल 27339 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 25741 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1539 सैंपल की जांच जारी है।

राज्य में अभी तक कुल 59 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 54 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।इनमें 52 का एम्स रायपुर तथा एक- एक का राजनांदगांव मेडिकल कालेज एवं अपोलो बिलासपुर में उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button