MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 438 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 12 अगस्त।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 438 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं,जबकि 269 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।इस दौरान पांच संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 438 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 154 रायपुर के हैं।इसके अलावा राजनांदगांव के 55,रायगढ़ के 41,दुर्ग के 29,बस्तर से 26,सुकमा के 19,बिलासपुर के 17,नारायणपुर के 14,जशपुर के 13,कोरबा के 11,बलौदा बाजार एवं सूरजपुर के 10-10,जांजगीर के नौ,महासमुन्द के छह,बालोद एवं कांकेर के पांच-पांच,धमतरी.बेमेतरा एवं अन्य राज्य के तीन-तीन,बीजापुर के दो,गरियाबन्द.मुंगेली एवं सरगुजा के एक-एक मरीज है। इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 269 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान रायपुर के 51 वर्षीय एक व्यक्ति,दुर्ग के 50 वर्षीय एक व्यक्ति एवं रायपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति की एम्स रायपुर में मौत हो गई।इस दौरान ही रायपुर की एक 45 वर्षीय महिला की एम्स में तथा दुर्ग के 59 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कालेज अस्पताल रायपुर में मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 394141 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 13498 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 3881 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 9508 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 109 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button