MainSlideखेल जगत

भारत ने जीती एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप

गुवाहाटी 06 दिसम्बर।भारत ने पहली दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीत ली है।

प्रतियोगिता के फाइनल में कल शाम भारत ने नेपाल को 3-0 से हराया। लड़कों के सिंगल्स फाइनल में आर्यमान टंडन ने दीपेश धामी को हराया।वहीं लड़कियों के सिंगल्स फाइनल में, अश्मिता चलीहा ने रशीला महार्जन को मात दी।

लड़कों के डबल्स में अरिन्ताप दास गुप्ता और कृष्णा प्रसाद की जोड़ी ने दीपेश धामी और नबिन श्रेष्ठ की जोड़ी को 19-21, 21-14, 21-11 से हराया।

 

Related Articles

Back to top button