MainSlideदेश-विदेश

जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य – केन्द्र

नई दिल्ली 23 फरवरी।केंद्र ने सभी राज्यों से जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने  को कहा है।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों को यह परामर्श जारी किया है।

परामर्श में कहा गया है कि सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन और नोडल अधिकारियों को फिर सलाह दी जाती है कि वे छात्रों सहित कश्मीरियों पर किसी तरह के हमले, धमकी और सामाजिक बहिष्कार रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Related Articles

Back to top button