MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 7594 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 14 मई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 7594 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 172 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 7594 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक जांजगीर के 623 हैं।इसमें रायगढ़ के 571,कोरबा के 483,रायपुर के 358,बिलासपुर के 324,दुर्ग के 273,राजनांदगांव के 141,बलौदा बाजार के 532,बेमेतरा के 113,महासमुन्द के 240,कबीरधाम के 189, धमतरी के 180,सरगुजा के 496,जशपुर के 335,गरियाबन्द के 174,कांकेर के 174, सूरजपुर के 518,मुंगेली के 280,कोरिया के 278,कोन्डागांव के 98 तथा बस्तर के 170 मरीज शामिल है।

इस दौरान सर्वाधिक 29 मौते रायपुर में,बिलासपुर में 24,जांजगीर में 15,रायगढञ एवं कोरबा में 10-10,दुर्ग.बलौदा बाजार एवं जशपुर में नौ-नौ,राजनांदगांव एवं बालोद में आठ-आठ,महासमुंद.मुंगेली एवं गौरेला में छह -छह,बेमेतरा में पांच,सरगुजा में चार मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 11461 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 10444 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 115964 है।

Related Articles

Back to top button