MainSlideछत्तीसगढ़

आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति

रायपुर 28 फरवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के लिए एक-एक अध्यक्ष और दो-दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह और श्री गुलाब कमरो बनाए गए हैं। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल और उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम तथा श्री विक्रम मंडावी बनाए गए हैं।

मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत राठिया और उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव एवं श्री पुरूषोत्तम कंवर बनाए गए हैं। इन प्राधिकरणों के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री तथा उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button