MainSlideदेश-विदेश

झारखण्ड में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत

रांची 09 मार्च।झारखण्‍ड के रामगढ़ जिले में आज सवेरे एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्‍कर में 10 लोगों की मृत्‍यु हो गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना कुजु पुलिस थाने के अंतर्गत पेन्‍की गांव के पास हुई। कार बिहार में आरा से रांची जा रही थी। सभी मृतक एक ही परिवार के थे, जो धार्मिक समारोह से लौट रहे थे।

मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्‍चे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button