MainSlideखास ख़बरराजनीति

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश  के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

शिमला 11 दिसम्बर।हिमाचल प्रदेश में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली।

   राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने श्री सुक्खू को मुख्यमंत्री के पद की तथा मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलवाई।

  इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। नादौन से चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और युवा कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं।

   हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटे कांग्रेस ने जीती है,जबकि भाजपा को 25 तथा तीन सीटो पर निर्दलीय उम्मीदवारों को सफलता मिली हैं।

Related Articles

Back to top button