Thursday , February 26 2026

विशेष ओलिंपिक्स खेलों में भारत ने रचा इतिहास

दुबई 21मार्च।अबु धाबी में विशेष ओलिंपिक्स खेलों में भारत ने साढ़े तीन सौ से अधिक पदक जीतकर इतिहास रचा है।

हौसला, हिम्मत और जोश के रंग में डूबे तीन भारत के स्पेशल एथलीट्स ने स्पेशल ओलिम्पिक खेल में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है।इस संदेश के साथ कि उनके लिए हर मुकाम संभव है।

भारत की स्पेशल ओलिम्पिक टीम ने अबतक 362 पदक प्राप्त किए हैं,जिसमें 85 स्वर्ण पदक, 153 रजत और 124 कांस्य पदक शामिल हैं। पिछले सात दिनों से चल रही खेल की सफलता बहादुरी और मानवीय भावनाओं के जज्बों को सलामी के साथ आज शाम इस ओलिम्पिक खेलों का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।