MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 545.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायपुर 31 जुलाई।छत्तीसगढ़ में एक जून से अब तक राज्य में 545.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार आज 31 जुलाई को सवेरे रिकार्ड की गई वर्षा की जानकारी के अनुसार सरगुजा में 1.7 मिमी, सूरजपुर में 28.4 मिमी., बलरामपुर में 4.0 मिमी, जशपुर में 2.1 मिमी तथा बलौदाबाजार में 6.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

बिलासपुर में 4.0 मिमी., रायगढ़ में 2.6 मिमी., जांजगीर-चांपा में 7.6 मिमी, कोरबा में 7.8 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में 1.3 मिमी, बस्तर में 0.3 मिमी, नारायणपुर में 2.8 मिमी और दंतेवाड़ा में 6.4 मिमी तथा बीजापुर में 1.3 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई।

Related Articles

Back to top button