MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 25 किलो गांजे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

महासमुन्द 01 अप्रैल।महासमुंद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के दौरान 25 किलोग्राम गांजा का अवैध परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए गांजे की कीमत सवा लाख रूपए आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघोड़ा थाना के अंतर्गत रियाज ढाबा के सामने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के दौरान बरगढ़ (ओड़िशा) की ओर से आ रही सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार की डिक्की से 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गांजा परिवहन में उपयोग किए जा रहे कार सहित आरोपियों से दो मोबाइल,दो एटीएम कॉर्ड और 800 रूपए नगदी भी जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button