MainSlideदेश-विदेश

दूरदर्शन ने आज मनाया अपना 60वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली 15 सितम्बर।दूरदर्शन आज अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है।आज ही के दिन 1959 में दूरदर्शन की दिल्ली से शुरूआत हुई थी। इस समय भारत की 90 प्रतिशत से अधिक आबादी तक दूरदर्शन के कार्यक्रमों की पहुंच है।

प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेमपति ने एक ट्वीट में कहा कि आज का दिन सिर्फ यह याद करने का नहीं है कि दूरदर्शन की स्थापना के कितने दिन हो चुके हैं, बल्कि यह देखने का है कि यह नए दर्शकों के लिए नया कलेवर लेकर आ रहा है।

दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।अपने संदेश में उन्होंने कहा, ‘दूरदर्शन भारत के डीएनए में है. हैप्पी बर्थडे दूरदर्शन. आप भारतीयों की अगली पीढ़ियों को लुभाते रहें.’।

Related Articles

Back to top button