MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने मिसाइल मैन डॉ.कलाम की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 14 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

श्री बघेल ने डॉ.कलाम की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। मिसाइल मैन डॉ. कलाम की अनेक वैज्ञानिक उपलब्धियों के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के क्षेत्र में भारत का नाम बुलंदियों पर पहुंचा।

उन्होने कहा कि डॉ.कलाम ने हमेशा सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।उनके विचार एवं मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button