MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 590 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 17 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 590 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं सात संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 590 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक बस्तर के 43 हैं।इसमें रायपुर के 13, बीजापुर के 41,कोरिया के 32,सरगुजा के 30,रायगढ़ के 27,कोरबा के 35,सूरजपुर के 22, जशपुर के 19,बलौदा बाजार के 38 तथा दंतेवाड़ा के 26 मरीज शामिल है।इस दौरान हुई सात मौते के साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13361 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 1027 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10682 हो गई है।

Related Articles

Back to top button