MainSlideछत्तीसगढ़

सियासी नौटंकी छोड़ धान खरीदी की मियाद आगे बढ़ाए- भाजपा

रायपुर 08 फऱवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने प्रदेश सरकार से सियासी नौटंकी छोड़ धान खरीदी की मियाद आगे बढ़ाने की मांग की है।

श्री शर्मा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मौसम की प्रतिकूलता से एक ओर जहां किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धान खरीदी केन्द्रों में पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण लाखों मीट्रिक टन धान बारिश में भीगकर अंकुरित होने लगा है। श्री शर्मा ने तंज कसा कि प्रदेश के किसान हलाकान हैं और सरकार का खरीदा धान प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते बर्बाद हो रहा है लेकिन इसकी चिंता करने के बजाय प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री-मंत्री और कांग्रेस नेता सियासी नौटंकियां खेल रहे हैं।

उन्होने कहा कि धान खरीदी के मामले में फिसड्डी साबित हुई प्रदेश सरकार अब भी मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद किसानों के प्रति संवेदनशील नजरिया अपनाने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Back to top button