MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने नक्सली घटना में विधायक और जवानों की मृत्यु पर किया दुःख व्यक्त

रायपुर 09 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले में नक्सली घटना में विधायक श्री भीमा मंडावी और सुरक्षा जवानों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने कहा कि हमारे विधायक साथी भीमा मंडावी और चार जवान नक्सली हमले का शिकार हुए हैं। संसदीय लोकतंत्र पर यह एक और बड़ा और अत्यंत निंदनीय हमला है। मैं बेहद विचलित हूं, स्तब्ध हूं। दुःख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

उन्होंने शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि हम एक बार फिर दृढ़ता के साथ संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की अपनी लड़ाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

Related Articles

Back to top button