MainSlideखेल जगत

सिंधु सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में

(फाइल फोटो)

सिंगापुर 12 अप्रैल।ओलम्पिक रजत पदक विजेता और विश्‍व की छठे नम्‍बर की खिलाड़ी पी वी सिंधु सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

सिंधु ने संघर्षपूर्ण क्‍वार्टर फाइनल में चीन की चाइ यानयान को 21-13, 17-21, 21-14 से हरा दिया। लेकिन छठी वरीयता प्राप्‍त सायना नेहवाल एकतरफा मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गई।

पुरूष सिंगल्‍स में भारत के समीर वर्मा क्‍वार्टर फाइनल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। किदाम्‍बी श्रीकांत का जापान के केंतो मोमोता से मैच होना है।

Related Articles

Back to top button