Saturday , January 24 2026

भूपेश ने सड़क हादसे में बरातियों की मृत्यु पर किया दुःख प्रकट

रायपुर 19 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल रात बलौदा बाजार जिले में सड़क दुर्घटना में बारातियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक सन्देश में कहा कि कसडोल के समीप अमोदी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में बारातियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

श्री बघेल ने घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।