MainSlideछत्तीसगढ़

उत्तरप्रदेश के श्रमिकों की वापसी के लिए 05 जून को रायपुर से स्पेशल ट्रेन

रायपुर, 02 जून।छत्तीसगढ़ में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों को उनके गृह राज्य ले जाने के लिए 05 जून को रायपुर रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन बस्ती जिले के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन उत्तरप्रदेश राज्य में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर वापस लौटेगी।

श्रम विभाग के सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी सोनमणि बोरा ने इस स्पेशल ट्रेन की रवानगी के लिए रायपुर कलेक्टर को राज्य के अन्य जिलों के कलेक्टरों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कलेक्टरों को उनके जिले में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों की वापसी के लिए रायपुर कलेक्टर से समन्वय कर स्पेशल ट्रेन से उनकी वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उऩ्होने रायपुर कलेक्टर को सभी यात्रियों का चिकित्सकीय परीक्षण सुनिश्चित कराने, यात्रियों के नाम, मोबाईल नंबर, उनके गंतव्य स्थल के जिले का नाम आदि का विवरण संधारित करने के साथ ही ट्रेन की रवानगी के पूर्व श्रमिकों की सूची तथा ट्रेन परिचालन की सूचना उत्तरप्रदेश शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button