MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

रायपुर 04 जुलाई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बघेल  ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि भारत में गुरू पूर्णिमा के दिन परम्परागत रूप से गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है।भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। बेहतर समाज के निर्माण में गुरूजन अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होने कहा कि गुरूजनों के प्रति सम्मान हमारी परम्परा रही है। हमें गुरूजनों के प्रति सदैव श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button