MainSlideखास ख़बरराजनीति

खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद की दूसरी बार ली शपथ

चंडीगढ़ 27 अक्टूबर।श्री मनोहर लाल खट्टर ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद की दूसरी बार शपथ ली।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में आयोजित शपथग्रहण कार्यक्रम में श्री खट्टर के साथ ही जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रणुख दुष्यंत चौटाला को उप मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा,दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला, मां नैना चौटाला और भाई दिग्विजय चौटाला के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और बेटे अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद थे।

राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत से पिछड़ने के बाद भाजपा ने जजपा के साथ गठभंधन सरकार बनाने का निर्णय लिया।उसे सात निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है।

Related Articles

Back to top button