MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने नए विधानसभा भवन का किया अवलोकन

रायपुर 12 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ शासन के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा भवन का अवलोकन किया।

   नवीन विधानसभा परिसर पहुंचने पर मुख्य सचिव विकासशील एवं छत्तीसगढ़ शासन के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विधान सभा परिसर में सदन हॉल, अधिकारी दीर्घा, एवं सदन की कार्यप्रणाली एवं यहॉ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

   विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसम्बर से शुरू हो रहा है।पहली बार नए विधानसभा भवन में सत्र आहूत किया गया है।नए भवन का पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण किया था।

Related Articles

Back to top button