MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

लाला जगदलपुरी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर, 16 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसंबर) के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

    श्री साय ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि लाला जगदलपुरी जी ने अपने साहित्य के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। हिन्दी के साथ-साथ हल्बी, भतरी एवं छत्तीसगढ़ी भाषाओं में किया गया उनका साहित्यिक सृजन बस्तर की आत्मा और संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज है।

उन्होंने कहा कि “बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति” तथा “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी उनकी कृतियाँ बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को समझने की दृष्टि से अमूल्य हैं और आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. सुन्दरलाल शर्मा आंचलिक साहित्य अलंकरण से सम्मानित लाला जगदलपुरी जी की साहित्यिक विरासत छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन और कृतित्व सदैव समाज को संस्कृति से जोड़ने और उसे संरक्षित करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Back to top button