देश-विदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का निधन

गुवाहाटी 02 अगस्त।पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव का लंबी बीमारी के बाद असम के सिल्चर में आज सुबह निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और किडनी तथा अन्य रोगों से ग्रस्त थे।

   श्री देव यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री रहे।

   असम सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में शोक की घोषणा की है। उनका राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया जाएगा।

   राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री देव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 
 

Related Articles

Back to top button