MainSlideखास ख़बर

चन्‍द्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक हुआ प्रविष्‍ट

बेंगलुरू 05 अगस्त।चन्‍द्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रविष्‍ट हो गया है। चंद्रयान-3 ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

    अंतरिक्ष यान को आज यहां मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स से सफलतापूर्वक कमांड दिया गया था। अगला ऑर्बिट रिडक्‍शन अभियान कल रात लगभग 11 बजे निर्धारित है। अगस्त के पहले सप्ताह में, यान चंद्रमा के चारों ओर 5 से 6 परिक्रमाएँ पूरी करेगा और फिर धीरे-धीरे 100 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में पहुंच जाएगा।

   अगले दस दिनों में, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के भीतर एक सटीक लैंडिंग स्‍थल निर्धारित किया जाएगा। 23 अगस्त के आसपास, लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चंद्रमा पर दिन के उजाले के आधार पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास शुरू करेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लैंडिंग सितंबर के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 29 दिन के बराबर है।

Related Articles

Back to top button