MainSlideखेल जगत

आईसीसी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

लंदन 30 मई।आईसीसी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है।

टूर्नामेंट का पहला मैच आज लंदन में ओवल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा।पहली जून को मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ ब्रिस्टल में होगा। भारत अपना पहला मैच पांच जून को  दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगा।पाकिस्तान के खिलाफ भारत की भिड़ंत सोलह जून को मैनचैस्टर में होगी।

विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे जिनमें से 45 मैच ग्रुप स्टेज पर होंगे। प्रत्येक टीम को ग्रुप स्टेज में नौ मैच खेलने होंगे और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

Related Articles

Back to top button