MainSlideछत्तीसगढ़

भिलाई में सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफ़ाई व्यवस्था ठप्प

भिलाई नगर 01 जून।नगर निगम भिलाई में सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफ़ाई व्यवस्था ठप्प पड़ गई है। आज  निगम के किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण जहां का कचरा वहीं पड़ा है। वहीं निगम की ओर से किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई।

हड़ताली सफाई कर्मियों ने आज निगम के मुख्य गेट पर हल्लाबोल कर दिया।इन सफाई कर्मियों ने निगम प्रशासन द्वारा लिए जा रहे गलत निर्णय के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। इनकी हड़ताल के कारण शहर की सफाइ व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। दरअसल इन सफाई कर्मियों की मांग है कि वे ठेका पद्धति में काम नहीं करना चाहते। पिछले दो वर्षों से नगर निगम के अधीन इन कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा था लेकिन अचानक अब ठेके में काम लेने का निर्णय लिया गया। जिससे यह कर्मचारी नाराज हैं। ठेका पद्धति के खिलाफ एकजुट हुए इन सफाई कर्मियों को निगम के अधीन काम करने में कोई आपत्ति नहीं है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे ठेका पद्धति में फिर से लौटना नहीं चाहते हैं। पहले भी ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे तो उस दौरान दो दो माह तक वेतन नहीं मिल रहा था। इसे लेकर काफी प्रदर्शन भी हुए। नगर निगम के अधीन होने के बाद सब कुछ सही हो गया। कर्मियों को प्रतिमाह समय पर वेतन मिल रहा है और इससे सभी कर्मचारी खुश भी हैं। अब जब दोबारा ठेका पद्धति में लौटेंगे तो वही दिन देखने होंगे।

ठेका कर्मियों का कहना है कि हमारे नियमितीकरण का मामला भी फंसा हुआ है। जब तक नियमितीकरण का रास्ता साफ नहीं होता तब तक सफाई की यही व्यवस्था लागू रहे। ठेका कर्मियों का यह भी कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती यह प्रदर्शन जारी रहेगा और कोई भी सफाई कर्मी काम नहीं करेगा।

 

Related Articles

Back to top button