MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 24 को पेश होगा बजट

रायपुर 21फरवरी।छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है।अगले दिन राज्य का आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश होगा।

      विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि 23 फरवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा।सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी।अगले दिन 24 मार्च को वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगे।राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी से शुरू होगी।

      डा.सिंह ने बताया कि 26 एवं 27 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा जबकि 09 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होंगी। 17 मार्च को आय व्य की मांगो से सम्बधित विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन होगा जबकि 18 मार्च को इस पर चर्चा और मजूरी दिए जाने की तिथि तय की गई है।

       उन्होने बताया कि अभी तक विधानसभा सचिवालय को छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक 2026 एवं छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय)प्रवर्तन विधेयक 2026 पेश किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई है।उन्होने बताया कि अभी तक सदस्यों से प्रश्नों की प्राप्त कुल सूचनाएं 2813 है,जिसमें तारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 1437 तथा अतारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 1376 है।

        इस मौके पर विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा,अध्यक्ष के सचिव विक्रम सिसौदिया,अध्यक्ष के विशेष सचिव अरूण विसेन,विधानसभा के वरिष्ठ सूचना अधिकारी जी.एस.सलूजा भी मौजूद थे।     

Related Articles

Back to top button