MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया,12 ने किया आत्मसमर्पण

(फाइल फोटो)

बीजापुर 05 फरवरी।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ तर्रेम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक माओवादी कैडर मारा गया वही पामेड़ क्षेत्र में 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा को अपनाया।

   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि 54 लाख रूपए के इनामी कैडरों का हथियारों सहित आत्मसमर्पण, बस्तर में लौटते विश्वास और स्थायी शांति का स्पष्ट संकेत है।

    उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व में राज्य और केंद्र के समन्वित प्रयासों से यह संभव हुआ है।

Related Articles

Back to top button