बहुत से ऐसे भारतीय हैं, जिनकी किस्मत विदेश में जाकर चमकी। इनमें से एक हैं जॉर्ज वी नेरेमपरम्बिल (George V Nereamparambi Net Worth)। उन्होंने यूएई में खूब दौलत कमाई। मूल रूप से केरल के निवासी जॉर्ज ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। मगर फिर उनकी मेहनत और किस्मत ने करवट ली और वे बुर्ज खलीफा में 22 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने में कामयाब रहे।
मैकेनिक बनकर किया गुजारा
अपने संघर्ष के दिनों में जॉर्ज ने एक समय मैकेनिक की जॉब की थी। जैसे-तैसे वे इस काम से अपना और अपने परिवार का पेट पाल सके। मगर अब उनकी गिनती UAE में मौजूद सबसे सफल भारतीय कारोबारियों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज वे 4,800 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
कम उम्र में शुरू किया काम
केरल में जन्मे जॉर्ज को अपने परिवार को सहारा देने के लिए बचपन में ही काम शुरू करना पड़ा। पहले वे अपने पिता की मदद खेती में करते थे। खेती के साथ-साथ उन्होंने बतौर मैकेनिक भी काम किया। मगर इस संघर्ष ने उन्हें अनुशासन और दृढ़ संकल्प का पाठ पढ़ाया।
शारजाह में कौन-सा बिजनेस शुरू किया?
1976 में वे शारजाह (यूएई) गए, मगर उससे पहले कई छोटे बिजनेस किए। इनमें कपास के बीजों से गोंद बनाना शामिल है। बहरहाल, शारजाह पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि वहां एसी एक लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत है। इसी से उन्हें बिजनेस का आइडिया आया। उन्होंने एयर कंडीशनिंग और इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग बिजनेस में एंट्री की।
शुरू की अपनी कंपनी
जॉर्ज ने अपने बिजनेस के लिए GEO इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग ट्रेडिंग कंपनी शुरू। जॉर्ज इस कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ये कंपनी खाड़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉन्ट्रैक्ट सेगमेंट में एक बड़ा नाम है।
बुर्ज खलीफा में क्यों खरीदे घर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सन 2010 में एक रिश्तेदार ने उन्हें बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट खरीदने की चुनौती दी। इसके जवाब में जॉर्ज ने बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट पहले किराए पर लिया। इसके बाद तो उन्होंने वहां अगले कई सालों में खूब खरीदारी की। आज उनके पास दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में 22 लग्जजरी अपार्टमेंट हैं। खास बात ये है कि इनमें से कई में सोने की थीम वाला इंटीरियर डिजाइन हुआ है।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India