MainSlideदेश-विदेश

जम्मू् कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

श्रीनगर 14 जून।जम्‍मू कश्‍मीर में पुलवामा जिले के अवन्‍तीपोरा तहसील के ब्राव बंदिना इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों और उनके गुट की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने यह भी कहा कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

इस बीच, अवन्‍तीपोरा और अन्‍य संवेदनशील इलाके में एहतियात के तौर पर मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं स्‍थगित कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button