
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली 15 फरवरी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और अटूट मित्रता को रेखांकित करती है।
मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। दोनों देश साझा इतिहास, संस्कृति और पारस्परिक सम्मान से जुड़े हुए हैं और एक पड़ोसी देश के रूप में, भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत करता है।



