Thursday , February 19 2026

पेंशनर्स महासंघ की धार्मिक-सांस्कृतिक यात्रा संपन्न

रायपुर, 19 फरवरी।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश की जिला इकाई रायपुर द्वारा वरिष्ठ पेंशनरों के लिए धार्मिक, पुरातात्विक एवं सामाजिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी यात्रा में प्रतिभागियों ने प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का अनुभव किया।

   यात्रा की शुरुआत सोमनाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जहां प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं पेंशनर्स समाज के कल्याण की कामना की गई। इसके बाद दल दामाखेड़ा पहुँचा, जो कबीर पंथ का प्रमुख केंद्र है। यहां संत परंपरा के सत्य, समरसता और मानवता के संदेशों पर चिंतन किया गया।

   यात्रा का मुख्य आकर्षण मदकू द्वीप रहा। हरिहर क्षेत्र आश्रम में संत श्री रामरूप दास जी ने वरिष्ठ नागरिकों को संयम, सेवा और सकारात्मक जीवन दृष्टि का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मदकू द्वीप का नाम मंडूक ऋषि से जुड़ा है, जिनके ग्रंथों में ‘सत्यमेव जयते’ का उल्लेख मिलता है।

   अंतिम चरण में दल ने ताला ग्राम देवरानी-जेठानी मंदिर में भगवान शिव के रुद्रावतार स्वरूप के दर्शन कर प्राचीन स्थापत्य कला का अवलोकन किया।

   इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में सहभागी पेंशनर्स वीरेन्द्र नामदेव, अनिल गोल्हानी, लोचन पांडेय, एम. एन. पाठक, आर. के. टंडन, बी. एस. दसमेर, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, आर. जी. बोहरे, ओ. डी. शर्मा, टी. एल. चंद्राकर, आर. के. नारद, एच. के. चंद्राकर, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, नरसिंग राम, आर. के. दीक्षित, अनिल तिवारी, मालिक राम वर्मा, कौशलेंद्र मिश्रा, राम खिलावन साहू एवं कैलाश राव आदि शामिल रहे।

  प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई। महासंघ ने सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय एवं संगठित रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।