
रायपुर 21 फरवरी।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा.रमन सिंह ने उच्चतम न्यायालय से शराब घोटाला कांड में अंतरिम जमानत मिलने के बाद हाल ही में जेल से रिहा हुए कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को शर्तो के साथ विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी है।
अध्यक्ष डा.सिंह ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री लखमा ने उच्च न्यायालय में सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति के लिए याचिका दाखिल की थी,जिस पर न्यायालय ने स्वयं कोई निर्णय नही लेने ये यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि यह विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र का मामला है।इसके बाद उन्होने सचिवालय में कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति का पत्र दिया।
डा.सिंह ने बताया कि उनके आवेदन पर महाधिवक्ता का अभिमत लिया गया जिसके बाद उन्हे बजट सत्र में शर्तों के साथ भाग लेने की अनुमति दे दी गई।श्री लखमा इस दौरान अपने मुकदमे के सम्बन्ध में सदन के अन्दर या फिर बाहर कोई बात नही करेंगे,अपने गृह नगर भी नही जायेंगे।सदन में बजट मे चर्चा में हिस्सा लेने और अपने क्षेत्र की मांगे रखने की उन्हे अनुमति होंगी।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India