MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

लक्ष्मी वर्मा एवं फूलो देवी नेताम ने दाखिल किया राज्यसभा चुनावों के लिए पर्चा

रायपुर 05 मार्च।छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की दो सीटो के लिए आज भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा एवं कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

   भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने विधानसभा परिसर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरनसिंहदेव तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। नामांकन के बाद भाजपा नेताओं ने वर्मा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी को विधायकों का पूरा समर्थन प्राप्त है और वे राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आवाज को मजबूती से उठाएंगी।

  वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय विपक्ष के नेता डा.चरणदास महंत तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक उपस्थित रहे तथा उन्होंने नेताम को शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि फूलो देवी नेताम लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और वे संसद के उच्च सदन में राज्य के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी।

 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण चुनाव कराया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button