MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

गणेश शंकर मिश्रा ने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला

रायपुर, 05 मार्च।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

   श्री साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास के लिए साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण, विभिन्न विभागों के समन्वय और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए योजनाएँ तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी सोच के अनुरूप राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्युमेंट 2047’ तैयार किया है, जिससे प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि गणेश शंकर मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से राज्य नीति आयोग को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, और आयोग द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार प्रभावी रूप से लागू करेगी।

  नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि बेहतर और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को और अधिक समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button