MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-2 से जुड़े वैज्ञानिको को दी बधाई

रायपुर 07 सितम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय आंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो‘ के चन्द्रयान-2 से जुड़े वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम और लगन को सलाम किया है।

श्री बघेल ने ने आज ट्वीट संदेश में कहा कि हो सकता है कि चक्रव्यूह का सातवां चरण भेदने में थोड़ा विलंब हो जाए, लेकिन छह चरणों को भेद कर विश्वभर में अपना इतिहास गढ़ना ही किसी को ‘अभिमन्यु‘ बनाता है।

उन्होने कहा कि इसरो ने विश्व को संदेश दे दिया है कि 21वीं सदी भारत की ही होने वाली है।

Related Articles

Back to top button